I get these attacks sometimes, the
first time it happened was fairly scary - you can read about that here. I have not
studied Hindi beyond grade 2, so the less said about my sense of grammar the better, especially my knowledge of the genderised nouns/verbs/adjective agreement. However, the voice inside my head cares nothing for grammar or
any rules, or my diffidence, it nags incessantly till I get fed up and
paste things into a screen.
The precursor for this attack is a
poem - ahista chal zindagi (walk slowly, Life..) it's been making the
rounds on FB recently and was on my feed several times. And this is my
response, the counterpoint, loosely in the format of a ghazal which came less formed than the previous one, but still enough to unnerve me :)
Arz kiya hai....
ए ज़िन्दगी ज़रा तेज़ चल अब यहाँ और ठहरना क्या?
करवट बदलते बेचैन पल, इनके खाली हाथ, और करना क्या?
जहाँ सोचा था बसेरा है, दिन निकला, तो लगा अंजाना सा,
अपनों की पहचान खूब हुई,और ग़ैरों से बिछड़ना क्या?
तू लाख जतन कर ले पर दर्द मिटता नहीं, ज़ख्म भरते नहीं
कंकर पत्थर ठोकरों से बस इन घावों को भरना क्या?
दिन चार, लेकिन ग़म हज़ार, इन हज़ार ग़मों के मेले में
टूटे हुए रिश्तों के टुकड़ो पर पिछड़ना क्या, बढ़ना क्या?
सुनसान कूचें में दामन थामा, दाग लगा तो झटक दिया,
वह दाग ही कब दामन बना, अब इसे पकड़ना क्या?
तेरी हर मीड़ से वाक़िफ़ हुए, तेरी हर राह का धुंधलापन,
क़दम बड़ा किसी और ओर, इस राह से फिर गुज़रना क्या?
यह तू ने कैसी बात छेड़ दी के अपनी रफ़्तार से चलना है
एक तू ही है बाक़ी रिश्तों में तुझ से लड़ना झगड़ना क्या?
ऐसे भी कई लोग थे कभी जिनके दिल में शामिल दिल यह था,
न वहां न यहाँ धड़कता है, तो जीना क्या और मरना क्या?
कुछ वक़्त गवां दीया तू ने भी और कुछ मुझ से भी ज़ाया हुआ,
पर कह लीया जो कुछ कहना था अब आगे शेर और पड़ना क्या?
ए ज़िन्दगी ज़रा तेज़ चल....